जबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

15 दिन बाद खत्म हुआ केन-बेतवा परियोजना का विरोध प्रदर्शन 

पुलिस ने खाली कराया धरना स्थल

भोपाल/छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में केन-बेतवा लिंक परियोजना के विरोध में पिछले 15 दिनों से चल रहा आंदोलन रविवार को पुलिस कार्रवाई के बाद समाप्त हो गया। पुलिस ने कुपी गांव के पास बराना नदी किनारे बने प्रदर्शन स्थल को खाली कराते हुए प्रदर्शनकारियों को बसों से उनके गांवों तक पहुंचाया। 3 जुलाई से शुरू हुए इस आंदोलन का नेतृत्व मुख्य रूप से आदिवासी महिलाएं कर रही थीं। प्रदर्शन के दौरान जल सत्याग्रह, चिता सत्याग्रह और प्रतीकात्मक फांसी सत्याग्रह जैसे विरोध के तरीके अपनाए गए। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता अमित भटनागर पिछले 11 दिनों से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर थे।प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि केन-बेतवा लिंक परियोजना से प्रभावित परिवारों के विस्थापन, पुनर्वास और कथित भ्रष्टाचार के मुद्दों पर सरकार उनकी मांगों की अनदेखी कर रही है। पुलिस कार्रवाई के बाद धरना समाप्त हो गया, हालांकि आंदोलनकारियों ने अपनी मांगों को लेकर आगे भी कानूनी और लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रखने की बात कही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button