भीषण सड़क हादसे : 3 महिलाओं समेत 4 लोगों की मौत

रीवा । 24 घंटे के दौरान अलग-अलग सडक़ हादसों में 3 महिलाओं समेत 4 लोगों की मौत हो गई। गढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कलवारी में सड़क पार कर रही महिला ट्रेलर की चपेट में आ गई। गंभीर रूप से घायल महिला को गंगेव अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि राजवती साहू पति कोशल प्रसाद साहू (61 वर्ष) निवासी कलवारी बुधवार को सडक़ पार करते समय ट्रेलर वाहन की चपेट में आई है।
उधर,अस्पताल चौकी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महेंद्र सिंह पिता छत्रपाल 35 वर्ष निवासी पिपराही थाना चितरंगी जिला सिंगरौली को गंभीर हालत में यहां इलाज के लिए लाया गया था, जिनकी मौत हो गई। इसी तरह एक अन्य घटना में पन्ना जिले से किशोरी पत् नी छल्लू को लाया गया, लेकिन उसकी जान भी नहीं बच पाई। जिले के रायपुर कर्चुलियान थाना क्षेत्र अंतर्गत खजुहा निवासी अनीता मिश्रा पति आरके मिश्रा 52 वर्ष ने भी सडक़ हादसे में गंभीर चोट आने की वजह से दम तोड़ दिया। जिनका पोस्टमार्टम कराकर शव परिजन को सौंपा गया है।







