मध्य प्रदेशराज्य

भीषण गर्मी का कहर: बाजार में चक्कर खाकर गिरा अधेड़, अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

सतना, मझगवां यश भारत। जिले में पड़ रही भीषण गर्मी और लगातार चल रही लू अब जानलेवा साबित होने लगी है। मझगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मोटवा निवासी एक अधेड़ व्यक्ति की कथित रूप से हीट वेव और लू की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में गर्मी को लेकर चिंता का माहौल बन गया है।

 

जानकारी के अनुसार ग्राम मोटवा निवासी देवराज सिंह गोंड (लगभग 50 वर्ष) घरेलू सामान की खरीदारी करने मझगवां बाजार आए थे। दोपहर के समय बाजार में खरीदारी के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तेज धूप और उमस के बीच वह अचानक चक्कर खाकर सड़क किनारे गिर पड़े, जिससे बाजार में अफरा-तफरी मच गई।

 

स्थानीय लोगों ने मानवता दिखाते हुए तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझगवां पहुंचाया, जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक तौर पर मौत की वजह अत्यधिक गर्मी और लू का प्रभाव माना जा रहा है।

 

घटना के बाद परिजनों में मातम छा गया। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में तापमान लगातार बढ़ रहा है और दोपहर के समय सड़कें सुनसान नजर आने लगी हैं। मौसम विभाग द्वारा भी लोगों को दोपहर में अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button