मध्य प्रदेशराज्य
पूर्व रोटरी अध्यक्ष वरिष्ठ समाजसेवी अरूणकांत अग्रवाल का निधन

जबलपुर। महाकोशल चेंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री जबलपुर के पूर्व मानसेवी मंत्री एवं पूर्व रोटरी अध्यक्ष वरिष्ठ समाजसेवी श्री अरूणकांत जी अग्रवाल का 78 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। आप मधुसूदन एवं डॉ रवि अग्रवाल के भाई, पीयूषकांत के पिता तथा उमंग एवं आलेख के दादाजी थे।
अंतिम यात्रा निज निवास दत्त टावर नेपियर टाउन, शास्त्री ब्रिज के पास से दिनांक 30 अप्रैल दिन गुरुवार को प्रातः 9 बजे गौरीघाट मुक्तिधाम हेतु प्रस्थान करेगी।







