मुख्यमंत्री मोहन यादव ने हादसे में मृतकों के परिजनों से की मुलाकात, दुर्घटना स्थल का किया निरीक्षण
जबलपुर, यश भारत

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने हादसे में मृतकों के परिजनों से की मुलाकात, दुर्घटना स्थल का किया निरीक्षण
जबलपुर, यश भारत। बरगी बांध क्रूज हादसे के बाद शुक्रवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जबलपुर पहुंचे और मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री भोपाल से डुमना एयरपोर्ट पहुंचे, जहां से सीधे साउथ सिविल लाइन स्थित भसीन रेसिडेंसी में मृतक सैयद हुसैन के निवास पहुंचे। यहां उन्होंने परिजनों से बातचीत कर उन्हें ढांढस बंधाया।

इसके बाद मुख्यमंत्री कोतवाली क्षेत्र के दरहाई रोड स्थित मृतका श्रीमती नीतू सोनी के घर पहुंचे और परिवार से मुलाकात कर घटना पर गहरा दुख जताया। मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक अधिकारियों को पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।
दोनों परिवारों से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से बरगी बांध स्थित दुर्घटना स्थल पहुंचे, जहां उन्होंने पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली और राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।







