चूहामार जहरीली दवा खाने से 2 वर्षीय मासूम बच्ची की मौत…

नरसिंहपुर। जिले की सांईखेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत कोसकरपा गांव में एक मासूम बच्ची के साथ जहरीली वस्तु खाने से मौत होने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी अनुसार शिवांगी पिता कृष्णकांत कुशवाहा उम्र 2 वर्ष ने बुधवार की रात को अपने घर में चूहामार दवा नीचे पड़ी होने के चलते खा ली थी। जिससे उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। तबीयत बिगड़ने पर परिजनों द्वारा उसे गाडरवारा अस्पताल लाया गया। जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर द्वारा नरसिंहपुर रेफर कर दिया गया। वहीं परिजनों द्वारा उसे निजी वाहन से जिला अस्पताल लाया गया।
जहां इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई। वहीं डॉक्टर ने परीक्षण के बाद बच्ची को मृत घोषित कर दिया। वही मृतिका बच्ची के पिता कृष्णकांत कुशवाहा ने बताया कि घर के लाफ्ट पर चूहामार रखी हुई थी जो बिल्ली द्वारा नीचे गिरा दी गई जिसको बच्ची ने उठाकर खा लिया जिससे यह घटना घटित हुई। वहीं आज अस्पताल चौकी पुलिस ने मर्ग कायम कर पंचनामा कार्रवाई पश्चात पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा।







