जबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

बरगी क्रूज हादसे पर बड़ी कार्रवाई: पायलट समेत 3 की सेवाएं समाप्त, मैनेजर निलंबित

बरगी क्रूज हादसे पर बड़ी कार्रवाई: पायलट समेत 3 की सेवाएं समाप्त, मैनेजर निलंबित

जबलपुर, यश भारत। बरगी जलाशय में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे के बाद प्रशासन ने लापरवाही के मामले में सख्त रुख अपनाते हुए जिम्मेदार कर्मचारियों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे को लेकर बढ़ते जनाक्रोश और जांच के बीच कई कर्मचारियों पर तत्काल प्रभाव से दंडात्मक कार्रवाई की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार क्रूज पायलट महेश पटेल, हेल्पर छोटेलाल गोंड तथा टिकट काउंटर प्रभारी (FOA) बृजेंद्र की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई हैं। वहीं होटल मैकल रिसॉर्ट और बोट क्लब बरगी के मैनेजर सुनील मरावी को कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित किया गया है।

इसके अलावा क्षेत्रीय प्रबंधक संजय मल्होत्रा को मुख्यालय अटैच करते हुए उनके खिलाफ विभागीय जांच प्रारंभ कर दी गई है। प्रशासन का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि दोषियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए कहा कि राज्य सरकार पीड़ित परिवारों की हर संभव सहायता के लिए प्रतिबद्ध है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button