नाबालिग ने दिया बच्चे को जन्म : जीजा ने साली को दिया धोखा, दोनों आरोपी गिरफ्तार

दमोह, पथरिया। दमोह जिले के पथरिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने बुधवार को पॉक्सो एक्ट के एक फरार आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पथरिया थाना प्रभारी अमित मिश्रा ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर अपराध पंजीबद्ध किया गया था, कि आरोपी जीजा ने शादी का झांसा देकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया जिसके चलते पीड़िता गर्भवती हो गई और बच्चे को जन्म दे दिया। जिस मामले में आरोपी फरार था जिसकी तलाश कर गिरफ्तार कर लिया गया है एवं आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
वहीं दूसरे मामले में एक आरोपी नाबालिक को शादी का झांसा देकर अपने साथ भाग ले गया था, जिसमें अपहरण सहित अन्य धाराओं मामले में मामला दर्ज किया गया था। नाबालिक को दस्तयाब कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। तथा न्यायालय में पेश कर उसे भी जेल भेज दिया गया है।
सराहनीय कार्यवाही में पथरिया थाना प्रभारी अमित मिश्रा, एसआई बलविंदर सिंह, एसआई हरि गोविंद पटेल प्रधान आरक्षक शैलेंद्र अठिया, आरक्षक दीपेश ठाकुर, मनीष कुमार, सहित अन्य पुलिसकर्मियों की भूमिका रही।







