यश भारत ब्रेकिंग: पुलिस लाइन कॉलोनी में उपनिरीक्षक ने की आरक्षक की पत्नी से छेड़छाड़, थाने में 6 घंटे तक नहीं लिखी गई रिपोर्ट

यश भारत ब्रेकिंग: पुलिस लाइन कॉलोनी में उपनिरीक्षक ने की आरक्षक की पत्नी से छेड़छाड़, थाने में 6 घंटे तक नहीं लिखी गई रिपोर्ट
भोपाल, यश भारत। राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित पुलिस लाइन कॉलोनी में एक आरक्षक की पत्नी के साथ उन्हीं के पड़ोसी उपनिरीक्षक द्वारा घर में घुसकर छेड़छाड़ किए जाने का आरोप लगा है।
पति को फोन कर की थी घर पर न होने की तस्दीक
पीड़िता के अनुसार, घटना के समय वह घर पर अकेली थी। आरोपी उपनिरीक्षक ने एक सोची-समझी रणनीति के तहत पहले पीड़िता के पति को फोन किया और यह सुनिश्चित किया कि वे घर पर मौजूद नहीं हैं। इसके बाद, वह गलत नीयत से उनके घर में दाखिल हुआ और महिला के साथ छेड़छाड़ की।
थाने में भी झेलनी पड़ी लापरवाही
घटना के तुरंत बाद पीड़िता और उसके परिजन न्याय की गुहार लेकर कमला नगर थाने पहुंचे। लेकिन, आरोप है कि वहां उनकी सुनवाई करने के बजाय शिकायत दर्ज करने में करीब 6 घंटे की देरी की गई। पीड़ित परिवार का कहना है कि जिस पुलिस कॉलोनी को सबसे सुरक्षित माना जाता है, यदि वहीं एक पुलिसकर्मी का परिवार सुरक्षित नहीं है, तो आम नागरिकों की सुरक्षा का क्या होगा?







