जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

अगस्‍त 2025 मूवी रिलीज कैलेंडर: सिनेमाघरों में धूम मचाने आ रही हैं 8 फिल्‍में, कॉमेडी, एक्‍शन और रोमांस सबकुछ

अगस्‍त 2025 मूवी रिलीज कैलेंडर: सिनेमाघरों में धूम मचाने आ रही हैं 8 फिल्‍में, कॉमेडी, एक्‍शन और रोमांस सबकुछ

 

साल 2025 के इस आठवें महीने में सिनेमाघरों में 8 हिंदी फिल्‍में रिलीज हो रही हैं। इनमें अजय देवगन की ‘सन ऑफ सरदार 2’ से लेकर ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की ‘वॉर 2’ भी है। यहां देख‍िए पूरी लिस्‍ट-

August 2025 movie releaseअगस्‍त 2025 मूवी रिलीज कैलेंडर: सिनेमाघरों में धूम मचाने आ रही हैं 8 फिल्‍में

अगस्‍त 2025 का महीना हिंदी सिनेमा प्रेमियों के लिए धमाकेदार रहने वाला है। जी हां, अगले चार हफ्तों में सिनेमाघरों में एक के बाद एक 8 बॉलीवुड फिल्‍में रिलीज होने वाली हैं। इनमें अजय देवगन की ‘सन ऑफ सरदार 2’ से लेकर ऋतिक रोशन-जूनियर एनटीआर की ‘वॉर 2’ जहां कॉमेडी और एक्‍शन का डबल डोज लेकर आ रही हैं, वहीं कन्‍हैयालाल मर्डर केस पर बनी ‘उदयपुर फाइल्‍स’, यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ पर बनी ‘अजेय: द अनटोल्‍ड स्‍टोरी ऑफ ए योगी’ भी शामिल हैं। इस महीने की शुरुआत जहां ‘धड़क 2’ में प्‍यार के लिए लड़ने और मर मिटने वाले रोमांस से होगी, वहीं अंत भी ‘परम सुंदरी’ से होगा, जहां दो अलग-अलग संस्‍कृतियों का प्‍यार भरा मेल होगा। आइए, एक नजर डालते हैं अगस्‍त में सिनेमाघरों में रिलीज हो रहीं 8 हिंदी फिल्‍मों की लिस्‍ट पर-

Son of Sardaar 2 (01 Aug 2025)

अगस्‍त महीने की शुरुआत हंसी के फव्‍वारों से होने वाली है। अजय देवगन और मृणाल ठाकुर स्‍टारर ‘सन ऑफ सरदार 2‘ शुक्रवार, 1 अगस्‍त को रिलीज हो रही है। फिल्‍म को विजय कुमार अरोड़ा ने डायरेक्‍ट किया है। जबकि इसका निर्माण अजय देवगन, ज्योति देशपांडे, एनआर पचीसिया और प्रवीण तलरेजा ने किया है। यह साल 2012 में आई सुपरहिट एक्शन कॉमेडी ‘सन ऑफ सरदार’ का सीक्वल है। हालांकि, कहानी पिछली फिल्‍म से अलग है। फिल्‍म में रवि किशन, संजय मिश्रा, दीपक डोबरियाल, चंकी पांडे, कुब्रा सैत, नीरू बाजवा, राशनी वालिया और विंदू दारा सिंह भी हैं। यह दिवंगत एक्‍टर मुकुल देव की आख‍िरी फिल्‍म है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button