नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा ने जगाई जागरूकता की नई अलख
जिलेभर में आयोजित कार्यक्रमों से छात्राओं में बढ़ा अधिकारों और सुरक्षा कानूनों के प्रति विश्वास

नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा ने जगाई जागरूकता की नई अलख
जिलेभर में आयोजित कार्यक्रमों से छात्राओं में बढ़ा अधिकारों और सुरक्षा कानूनों के प्रति विश्वास

कटनी, यशभारत। जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा का भव्य समापन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
कलेक्टर आशीष तिवारी के मार्गदर्शन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रतिभा पाण्डेय के निर्देशन और सहायक संचालक बनश्री कुवैती के नेतृत्व में जिले के विभिन्न विकासखंडों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विजयराघवगढ़ परियोजना अंतर्गत एसीसी हायर सेकेंडरी स्कूल केमोर में आयोजित कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी संतोष अग्रवाल के मार्गदर्शन में छात्राओं को पॉक्सो अधिनियम 2012, वन स्टॉप सेंटर, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, महिला हेल्पलाइन 181 तथा दहेज प्रतिषेध अधिनियम से संबंधित जानकारी दी गई। इस दौरान छात्राओं को इन सेवाओं के उपयोग एवं संपर्क विवरण से अवगत कराया गया।
बड़वारा परियोजना अंतर्गत शासकीय महाविद्यालय बड़वारा में आयोजित कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी इंद्र कुमार साहू के मार्गदर्शन में छात्राओं ने महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में प्राचार्य लवकुश सिंह, अर्पिता प्यासी, परवीन सहित महिला एवं बाल विकास विभाग की पर्यवेक्षक एवं महाविद्यालयीन स्टाफ उपस्थित रहा।
रीठी परियोजना अंतर्गत शासकीय महाविद्यालय रीठी में आयोजित समापन समारोह में प्रभारी परियोजना अधिकारी सुलोचना महोबिया की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में छात्राओं को महिला अधिकारों एवं संबंधित कानूनों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर विभागीय पर्यवेक्षक मीना तिवारी, रीता महाजन, शीला मराबी, प्रिया चंद्रवार एवं महाविद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।
पूरे पखवाड़े के दौरान आयोजित इन कार्यक्रमों ने छात्राओं में सुरक्षा, अधिकारों और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूकता को मजबूत किया तथा उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने का संदेश दिया।







