मध्य प्रदेशराज्य

चित्रकूट में पहली ही बारिश में खुली सीवर लाइन की पोल : गऊघाट से सीधे मंदाकिनी नदी में बह रहा गंदा पानी

सतना , यश भारत।चित्रकूट के प्रसिद्ध गऊघाट पर पहली ही बारिश ने प्रशासनिक दावों और सीवर लाइन परियोजना की जमीनी हकीकत को उजागर कर दिया है। घाट के समीप स्थित सीवर मैनहोल ओवरफ्लो होकर किसी ज्वालामुखी की तरह उबल रहा है, जिससे निकलने वाला दूषित और गंदा पानी सीधे पवित्र मंदाकिनी नदी में जाकर मिल रहा है।

 

इस ड्रेनेज सिस्टम की विफलता के कारण नदी का जल लगातार प्रदूषित हो रहा है और घाट के आसपास के क्षेत्रों में गंदगी व बदबू फैल गई है। पहली बारिश में ही सीवर लाइन के इस तरह चोक होकर उबलने से स्थानीय निवासियों और श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश है, जिन्होंने प्रशासन से इस गंभीर समस्या का तुरंत संज्ञान लेकर इसके स्थायी समाधान की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button