मंडलामध्यप्रदेशमुख्य ख़बरें

गणेश पंडाल में दर्दनाक हादसा : करंट लगने से चार युवकों की दर्दनाक मौत… क्षेत्र में मातम

मंडला । जिले के नैनपुर क्षेत्र के हीरापुर गांव में आज उस वक्त हड़कंप मच गया जब  गणेश मंच के पंडाल में सो रहे लोगों पर बिजली का तार टूटकर गिर गया।

करंट फैलने से चार युवकों की मौत हो गई, जबकि अनेक लोग घायल हुए हैं। 

Screenshot 20260926 105746.Dainik Bhaskar
मृतकों में जैनू भांवरे (19), रवि झारिया (24), कृष्ण कुमार भांवरे (18) और वीरेंद्र भांवरे (24) बताए जा रहे हैं हैं।

जानकारी के अनुसार नैनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम हीरापुर में  गणेश विसर्जन के बाद युवक पंडाल में ही सो गए थे। लगातार बारिश व तेज हवा के चलते बिजली का तार पंडाल में गिरने से पंडाल में सो रहे युवक जिनकी संख्या 7-8 बतायीं जा रही है ,चपेट में आने से चार की मौत हो गई। एक गंभीर को मंडला जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है तीन का इलाज नैनपुर में चल रहा है ।घटना से ग्राम हीरापुर में मातम छाया हुआ है पुलिस जांच में जुटी है

समिति के सदस्य सुबह करीब 4 बजे गणेश प्रतिमा का विसर्जन कर लौटे थे। इसके बाद 8 युवक झांकी में रखे सामान की रखवाली के लिए पंडाल में ही सो गए।

पंडाल पक्का बना है। बिजली का तार टूटने या शॉर्ट सर्किट से करंट फैला, इसकी बिजली कंपनी की टीम जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button