भोपालमध्यप्रदेश

सिलवानी से जुड़ा वाहन चोर गिरोह बेनकाब, 4 आरोपी गिरफ्तार; करीब ढाई लाख का मशरूका बरामद

सिलवानी से जुड़ा वाहन चोर गिरोह बेनकाब, 4 आरोपी गिरफ्तार; करीब ढाई लाख का मशरूका बरामद

भोपाल, यशभारत। ऐशबाग थाना पुलिस ने वाहन चोरी की वारदातों में लिप्त गिरोह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है और चोरी के वाहनों का मशरूका बरामद किया है, जिसकी कीमत करीब 2.50 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जानकारी में 11 मोटरसाइकिलें जब्त होने तथा पूछताछ में कुल 13 दोपहिया वाहनों के चोरी होने और जब्ती/मशरूका से जुड़े विवरण सामने आए हैं।

पुलिस के मुताबिक, 19 नवंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि क्षेत्र में वाहन चोरी का आरोपी मरघट के पास घूम रहा है। टीम ने घेराबंदी कर माजिद खान मंसूरी को पकड़ा। पूछताछ, सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर पुलिस टीम माजिद को लेकर रायसेन जिले के सिलवानी पहुंची और उसकी निशानदेही पर साथी समीर मंसूरी तथा कासिब को राउंडअप किया। मामले में सुधीश राय की गिरफ्तारी भी दर्ज की गई है।

आरोपियों ने महामाई का बाग 22 अक्टूबर 2026से हीरो एचएफ डीलक्स और पुष्पा नगर 5 नवंबर 2026 से हीरो स्प्लेंडर प्लस चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने अप.क्र. 438/26 और अप.क्र. 468/26 में धारा 303(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई करते हुए इ वाहनों की जब्ती की है। पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी माजिद के खिलाफ पहले से 24 अपराध दर्ज हैं और पूर्व में भी उससे 10 वाहन बरामद किए जा चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button