मध्य प्रदेशराज्य

कांवड़ यात्रा के दौरान हादसा : रेलवे हाइटेंशन लाइट के तारो के संपर्क में आया झंडा, 4 झुलसे

सिवनी यश भारत:-सिवनी जिले में रेलवे हाईटेंशन लाइट के तारो के संपर्क में लोहे के झंडे की रॉड आने से 4 लोग झुलस गए। यह हादसा उस वक्त हुआ जब कांवड़ यात्रा के दौरान चार श्रद्धालु रेलवे की हाई वोल्टेज लाइन की चपेट में आ गए। सभी घायल लखनवाड़ा के पास बैनगंगा नदी से भोमा की ओर जा रहे थे। हादसा छिंदवाड़ा रोड रेलवे क्रॉसिंग के पास हुआ, जहां झंडा फहराने के दौरान झंडे में लगी लोहे की रॉड ऊपर से गुजर रही बिजली की तार से टकरा गई, जिससे चारों कांवड़िये झुलस गए। घायलों की पहचान विकास रजक पिता मुन्ना रजक 25साल, लोकेश चौबे पिता राजेश चौबे उम्र 31साल, हम्पी सराठे पिता महेश सराठे 25साल, राज बटटी पिता संजू बट्टी 20 साल सभी निवासी ग्राम भोमा के रूप में हुई है। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

जानकारी के अनुसार कांवड़ यात्रा करते समय श्रद्धालु जयकारों के साथ आगे बढ़ रहे थे। छिंदवाड़ा रेलवे क्रॉसिंग पार करते समय एक श्रद्धालु ने जोश में ऊँचा झंडा फहराया, जिसमें लोहे की रॉड लगी थी। दुर्भाग्यवश वह रॉड रेलवे की ओवरहेड इलेक्ट्रिक लाइन से टकरा गई, जिससे तेज करंट फैल गया और चार कांवड़िये उसकी चपेट में आ गए।

हादसे के बाद मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। घटना का एक सीसीटीवी फिटेज भी सामने आया है जहां झंडे के हाईटेंशन लाइट से टकराने के बाद चिंगारी निकलते दिखाई दे रही है। प्रशासन और रेलवे के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घटना की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली थाना प्रभारी किशोर बामनकर का कहना है कि घटना दोपहर करीब 1 बजे है। सूचना मिलने के बाद घायलों को अस्पताल लाया गया जिनमे से 2 लोगो को रेफर किया गया है। प्रशासन ने अपील की है कि कांवड़ यात्रा के दौरान ऊँचे और धातुयुक्त झंडों से बचें, विशेषकर रेलवे ट्रैक या हाई वोल्टेज तारों के पास से गुजरते समय सावधानी बरतें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button