कटनी पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव हरीश चौधरी ने ली बैठक, एसआईआर को लेकर पार्टी की तैयारियों की समीक्षा, हर बूथ पर एक्टिव रहने के निर्देश

कटनी, यशभारत। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीश् सचिव व प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी का कल रात्रि कटनी आगमन हुआ। शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित शुक्ला, ग्रामीण अध्यक्ष सौरभ सिंह एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने उनकी अगवानी की। इस दौरान श्री चौधरी ने कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक के अलावा कार्यकर्ताओं से भेंट की। शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित शुक्ला ने बताया कि संगठन प्रभारी श्री चौधरी संगठन को मजबूती प्रदान करने व प्रदेश भर में चल रही एसएआर प्रक्रिया के संदर्भ में कांग्रेस जनों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए। उनके साथ सह प्रभारी रणविजय सिंह लोचव व जिला प्रभारी वीरेंद्र द्विवेदी भी उपस्थित रहे। ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ सिंह ने बताया कि श्री चौधरी जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश संगठन प्रभारी द्वारा समन्वय समिति बैठक ली। जिले में संगठनात्मक मजबूती प्रदान करने कांग्रेसजनों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके अलावा प्रदेश में चल रही एसएआर प्रक्रिया को लेकर एवं बीएलए – 2 की बैठक ली। साथ ही कार्यकर्ताओं से व्यक्तिगत चर्चा की इस दौरान जिला कांग्रेस शहर व ग्रामीण कांग्रेस जनो व सभी प्रकोष्ठों, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई सेवादल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जनो कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।







