मध्य प्रदेशराज्य

बाढ़ की दस्तक, प्रशासन अलर्ट : खतरे के निशान पर जलस्तर, डूबे रास्तों पर प्रशासन की नाकेबंदी, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी , आवागवन अवरुद्ध…. देखें पूरा वीडियो

सुरक्षित आशियाना जिंदगी बचाने की जद्दोजहद, पानी में उतरे सीएमओ और तहसीलदार, जैतवारा में राहत कार्य तेज

 

सतना यश भारत। लगातार बारिश के चलते हालात नाजुक होते जा रहे हैं एक बार फिर बाढ़ की आशंका है जिसके चलते प्रशासन अलर्ट मोड पर है । नगर में लगातार बढ़ते जलस्तर एवं बाढ़ की स्थिति को देखते हुए नगर परिषद जैतवारा एवं तहसील प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जलमग्न एवं संवेदनशील मार्गों पर बैरिकेडिंग कर आवागमन बंद कराया गया है। नगर परिषद की टीम ने रेलवे अंडर ब्रिज, जैतवारा-कुलकड़िया मार्ग पर कस्तूरिया नाला के पास पुलिया तथा भिटारी-पहुंज मार्ग पर झिरवाह नाला के पास बैरिकेडिंग एवं रस्सी लगाकर आवागमन प्रतिबंधित किया है।

Screenshot 20260902 084013.WhatsApp 1

प्रशासन द्वारा नागरिकों से इन मार्गों पर जाने से बचने की अपील की गई है। बाढ़ की स्थिति को देखते हुए वार्ड क्रमांक 6-7 के सेरगंज मोहल्ले तथा वार्ड क्रमांक 13 में जिन घरों में पानी पहुंच गया था, वहां रह रहे लोगों को सुरक्षित रूप से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। मौके पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी पंजाब सिंह, तहसीलदार जैतवारा ज्योति पटेल, थाना प्रभारी अजय सिंह परिहार, पटवारी मनोज पटेल, नगर परिषद अतिक्रमण प्रभारी शैलेंद्र सिंह एवं स्वच्छता प्रभारी दीपेंद्र सिंह सहित नगर परिषद एवं प्रशासन की टीम मौजूद रही।

Screenshot 20260902 084029.WhatsApp

नगर परिषद एवं प्रशासन की टीमें लगातार संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण कर जलस्तर एवं बाढ़ की स्थिति पर नजर रख रही हैं। राहत एवं बचाव कार्यों के लिए संबंधित अमला आपसी समन्वय के साथ सक्रिय है। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि जलमग्न मार्गों, पुल-पुलियाओं और तेज बहाव वाले स्थानों पर जाने का प्रयास न करें तथा बैरिकेडिंग हटाकर बंद मार्गों से आवागमन न करें। किसी भी आपात स्थिति में तत्काल नगर परिषद, तहसील प्रशासन अथवा थाना जैतवारा से संपर्क करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button