महाशिवरात्रि पूर्व संध्या पर होगा एक शाम छींद वाले दादाजी के नाम का आयोजन

महाशिवरात्रि पूर्व संध्या पर होगा एक शाम छींद वाले दादाजी के नाम का आयोजन
– 32वां संगीतमय पाठ 14 फरवरी को होगा
भोपाल, यशभारत। महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर 14 फरवरी को राजधानी में एक शाम छींद वाले दादाजी के नाम श्रृंखला के अंतर्गत 32वां संगीतमय पाठ आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम सायं 4 बजे से 7 बजे तक आयोजित होगा। रामायण वितरण योजना के तहत सनातन धर्म प्रेमियों को रामचरितमानस, शिवमहापुराण तथा अभिमंत्रित रुद्राक्ष वितरित किए जाएंगे। डॉ. अनिल भार्गव वायु ने बताया कि आयोजन में मध्य जगतगुरु देवाचार्य, आदि वराह पीठाधीश्वर स्वामी रामप्रवेश जी महाराज वृंदावन, प्राचीन सिद्ध गुफा मंदिर भोपाल तथा गौवत्स बटेश्वर धाम पीठाधीश्वर अंकित कृष्ण तेनगुरिया विदिशा की उपस्थिति रहेगी। कार्यक्रम में मंत्री कृष्णा गौर, विधायक भगवान दास सबनानी और भोपाल की महापौर मालती राय की विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। भार्गव के मुताबिक यह कार्यक्रम केवल ग्रंथ वितरण तक सीमित नहीं है, बल्कि सनातन संस्कृति के पुनर्जागरण का एक प्रयास है। प्रत्येक माह के द्वितीय शनिवार को आयोजित होने वाली इस श्रृंखला में भक्ति, ज्ञान और साधना का संगम प्रस्तुत किया जाता है। उन्होंने आयोजन में धर्मानुरागी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।







