देश

कटनी – पन्ना रोड पर दर्दनाक हादसा, वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत, दोनों ने कटनी जिला अस्पताल में तोड़ा दम

कटनी, यशभारत। कटनी से सटे शाहनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कटनी – पन्ना मार्ग पर सुगरहा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए कटनी जिला अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
हमारे शाहनगर संवाददाता ने बताया कि मृतकों की पहचान अनिल सिंह, पिता करण सिंह, उम्र 22 वर्ष और उस्ताज सिंह, पिता पूरन सिंह, उम्र 23 वर्ष, दोनों निवासी ग्राम सिजहटी, थाना शाहनगर के रूप में हुई है। दोनों युवक बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान शुक्रवार की दरमियानी रात करीब 12 बजे पन्ना-कटनी रोड पर सुगरहा के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही शाहनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों युवकों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें तत्काल जिला अस्पताल कटनी पहुंचाया गया, लेकिन उपचार के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। एक ही गांव के दो युवकों की एक साथ मौत से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। घटना के बाद मृतकों के परिजनों और ग्रामीणों में मातम का माहौल है। कम उम्र में दो युवकों की असमय मौत से गांव में शोक व्याप्त है। फिलहाल, हादसे में शामिल अज्ञात वाहन के संबंध में विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।IMG 20261016 WA1152

IMG 20261016 WA1150

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button