जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

जबलपुर की हवाई सेवाओं में लगे पंख:4 जून से शुरू होगी जबलपुर-भोपाल-ग्वालियर के बीच हवाई सेवाएं

जबलपुर की हवाई सेवाओं में एक और पंख लग गए हैं। दरअसल जबलपुर भोपाल ग्वालियर के बीच हवाई सेवाएं प्रारंभ की जा रही है। यह सेवाएं 4 जून से शुरू की जाएगी। इसका लाभ यात्रियों को सप्ताह के 3 दिन मिलेगा।

सप्ताह में मंगलवार, गुरुवार व शनिवार को यात्रियों को ये सुविधा मिलेगी। इसकी जानकारी केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है। हवाई सेवा शुरू होने से यात्रियों के समय के साथ ही ट्रेनों में दबाव कम होगा। साथ ही जबलपुर के पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। ये फ्लाइट एलायंस एयर कंपनी की ओर से संचालित की जाएगी।

 

new project 2022 05 20t190545327 1653053780

सांसद राकेश सिंह ने दी बधाई

सांसद राकेश सिंह ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से इस फ्लाइट सेवा की जानकारी दी। पोस्ट में लिखा कि ये जबलपुर के साथ-साथ एमपी के लिए बड़ी सौगात है। अब संस्कारधानी प्रदेश की राजधानी और ग्वालियर से सीधा जुड़ जाएगा। इंदौर के साथ भी पहले से जुड़ा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button