भोपालमध्य प्रदेश

हबीब तनवीर की स्मृति में 22वाँ हबीब रंग आलाप नाट्य महोत्सव आज से 8 से 12 जून तक रविन्द्र भवन में होंगे पांच चर्चित नाटकों के मंचन

The 22nd Habib Rang Aalap Theatre Festival, commemorating Habib Tanvir, begins today. Five popular plays will be staged at Ravindra Bhavan from June 8th to 12th.

हबीब तनवीर की स्मृति में 22वाँ हबीब रंग आलाप नाट्य महोत्सव आज से

8 से 12 जून तक रविन्द्र भवन में होंगे पांच चर्चित नाटकों के मंचन

भोपाल यश भारत। हम थियेटर ग्रुप, भोपाल द्वारा रंगमंच के शिखर पुरुष हबीब तनवीर की स्मृति में 22वें स्मरण हबीब रंग आलाप नाट्य महोत्सव का आयोजन 8 से 12 जून तक रविन्द्र भवन के अंजनी सभागार में किया जाएगा। हबीब तनवीर की पुण्यतिथि पर प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले इस महोत्सव में देश के चर्चित नाटकों का मंचन किया जाएगा। महोत्सव के पहले दिन 8 जून को हबीब तनवीर की पुण्यतिथि पर उनके विश्वप्रसिद्ध नाटक जिन लाहौर नई वेख्या वो जम्याई नई का मंचन किया जाएगा। असगर वजाहत द्वारा लिखित इस नाटक को नया थियेटर भोपाल के कलाकार प्रस्तुत करेंगे। विशेष बात यह है कि 27 वर्ष पूर्व इस नाटक में अभिनय करने वाले कलाकार एक बार फिर मंच पर नजर आएंगे। 9 जून को टेलीविजन अभिनेत्री एवं भोपाल की रंगकर्मी समता सागर द्वारा लिखित नाटक गुड़िया की शादी का मंचन होगा। बुंदेली बोली और संस्कृति पर आधारित इस नाटक को संजय श्रीवास्तव ने रंग प्रयोगशाला के कलाकारों के साथ तैयार किया है। महोत्सव के तीसरे दिन 10 जून को समागम रंगमंडल, जबलपुर द्वारा मेटा अवार्ड विजेता नाटक अगरबत्ती प्रस्तुत किया जाएगा। आशीष पाठक के इस नाटक को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक अभिनेता प्रकाश डिजाइन और सर्वश्रेष्ठ नाटक सहित चार राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुके हैं। इसका निर्देशन स्वाति दुबे ने किया है।11 जून को रंगायन, भोपाल द्वारा मराठी नाटक केस नंबर 99 के हिंदी रूपांतरण चेकमेट का मंचन किया जाएगा। इसका निर्देशन प्रशांत खिरवाड़कर ने किया है। नाटक में वरिष्ठ रंगकर्मी प्रवीण महुवाले राहुल रस्तोगी और महुआ चटर्जी प्रमुख भूमिकाओं में दिखाई देंगे। महोत्सव के अंतिम दिन 12 जून को हबीब तनवीर का विश्वप्रसिद्ध और बहुचर्चित नाटक चरणदास चोर मंचित किया जाएगा। आयोजन समिति के अनुसार सभी नाटकों का मंचन प्रतिदिन शाम 7 बजे से होगा। दर्शकों के लिए प्रवेश टिकट आधारित रहेगा जिसकी बुकिंग बुक माय शो पर उपलब्ध है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button