जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

महापौर गुरुकुल से निगम के स्कूलों के दो हजार से ज्यादा बच्चे हो रहे लाभान्वित

More than two thousand children of corporation schools are getting benefited from Mayor Gurukul

महापौर गुरुकुल से निगम के स्कूलों के दो हजार से ज्यादा बच्चे हो रहे लाभान्वित

 

महापौर जगत बहादुर अन्नू ने दी जानकारी इस सत्र में 17 बच्चे करेंगे हवाई यात्रा

 

जबलपुर यश भारत। महापौर जगत बहादुर अन्नू के द्वारा दो वर्ष पूर्व नगर निगम की पाच स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को गोद लिया गया था। और महापौर गुरुकुल की शुरुआत की थी इसके सार्थक परिणाम सामने आने लगे हैं। निगम के स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों मैं अब स्मार्टनेस ही नहीं बल्कि उनमें बौद्धिक विकास की झलक भी दिखाई देने लगी है जो बेहतरीन प्रदर्शन एवं निखार सामने आया है वह महापौर गुरुकुल और मेकलसुता इंस्टिट्यूट के अध्यापकों के योगदान का नतीजा है। महापौर ने बताया कि इस वर्ष निगम के स्कूलों में 10वीं 12वीं कक्षा के 17 बच्चों ने 85% से ज्यादा अंक अर्जित किए हैं। जो एक उपलब्धि है। इन सभी 17 मेधावी बच्चों को महापौर गुरुकुल के द्वारा संचालित नए सत्र में हवाई यात्रा कराई जाएगी। महापौर गुरुकुल के संबंध में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि निगम के स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को निशुल्क कोचिंग के साथ-साथ दूसरी विधाओं में भी पारंगत किया जा रहा है। सांस्कृतिक गतिविधियों के अलावा संगीत डांस के साथ ही योग की निशुल्क शिक्षा प्रदान की जा रही है। परीक्षा के पूर्व छात्रों को मेकलसुता इंस्टिट्यूट के अध्यापकों के द्वारा बेहतर ढंग से तैयारी कराई जती है।्रति वर्ष पांच स्कूलों की बच्चों को शामिल कर एक बड़ा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया जाता है। इसके अलावा बच्चों में देशभक्ति की भावना और नैतिक उत्थान की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि महापौर गुरुकुल जो भी कार्य कर है उसके लिए ना तो कोई शासकीय मदद ली जाती है और ना ही किसी से डोनेशन। उन्होंने भविष्य की योजनाओं के संबंध में भी विस्तार पूर्वक जानकारी दी। पत्रकार वार्ता में नगर निगम अध्यक्ष रिंकू विज मिट्टी सदस्य सुभाष तिवारी दामोदर सोनी श्रीमती रजनी कैलाश साहू विवेक राम सोनकर श्रीमती अंशुल राघवेंद्र यादव पूर्व खेल अधिकारी राकेश तिवारी प्राचार्य डॉक्टर शैलेंद्र पांडे के साथ-साथ मेकलसुता इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर जयदीप मिश्रा भी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button