श्मशान की जमीन पर अतिक्रमण देख सांसद नाराज अधिकारियों को मौके पर बुलाकर लगाई फटकार, तत्काल कार्रवाई के दिए निर्देश
MP Upset Over Encroachment on Cremation Ground Land Summons officials to the site, reprimands them, and orders immediate action.

श्मशान की जमीन पर अतिक्रमण देख सांसद नाराज
अधिकारियों को मौके पर बुलाकर लगाई फटकार, तत्काल कार्रवाई के दिए निर्देश
भोपाल यश भारत। शवयात्रा में शामिल होने श्मशान घाट पहुंचे भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने वहां अतिक्रमण देखकर नाराजगी जताई। मौके पर श्मशान की जमीन पर अतिक्रमण की स्थिति सामने आने के बाद सांसद ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल बुलाया और स्थिति की जानकारी ली। सांसद ने अधिकारियों को अतिक्रमण हटाने के निर्देश देते हुए मौके पर ही कार्रवाई शुरू कराने को कहा। उनके निर्देश के बाद अधिकारियों ने श्मशान परिसर की जमीन से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। सांसद ने स्पष्ट किया कि श्मशान जैसी सार्वजनिक और संवेदनशील जगह की जमीन पर किसी भी तरह का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार सांसद ने अधिकारियों को व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए। शवयात्रा के दौरान हुई इस कार्रवाई को देखकर वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए। सांसद के हस्तक्षेप के बाद अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की गई।







