जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

वन्य प्राणियों का शिकार, दूसरे राज्यों को बेची जा रही ख़ाल और सींग: कर्नाटक से आरोपी गिरफ्तार

जबलपुर यश भारत| वन्य प्राणियों का शिकार लगातार जारी है तो वही वन विभाग की मुस्ताते टीम आरोपियों को दबोचने जगह-जगह ताबिश दे रही है कुछ समय पहले ही डुमना नेचर पार्क में वन्य प्राणियों के शिकार का मामला सामने आया था तो वहीं सिहोरा में भी हिरण का ताजा मांस और तीन खाली बरामद की गई थी लेकिन आरोपियों को कहीं सुराग नहीं लगा है वही लंबे समय से फरार चल रहे एक बाघ शिकारी को कर्नाटक से गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि दूसरे राज्यों से शिकारी के संबंध अब स्पष्ट हो चुके हैं जिसके चलते शिकारी वन्य प्राणियों का शिकार कर दूसरे राज्यों को माल सप्लाई कर रहे हैं।

जानकारी अनुसार 10 वर्षों से फरार चल रहे स्थायी वारंटी आरोपी उज्जैन उर्फ उग्गैन पारधी को गिरफ्तार किया गया है। उक्त अपराधी गिरफ्तारी से बचने के लिए सुखमन आदिवासी नाम से कर्नाटक के विभिन्न स्थानो में रह रहा था। उसे पकड़ने के लिए वन विभाग की स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स लम्बे समय से प्रयासरत थी और विशेष इन्टेलिजेन्स इनपुट के आधार पर क्षेत्रीय टाइगर स्ट्राइक फोर्स जबलपुर द्वारा बेलगाँव (कर्नाटक) में की गई कार्रवाई में सफलता प्राप्त हुई।

कार्रवाईके दौरान बेलगाँव कर्नाटक वन विभाग को सहयोग करते हुए पारधियों के डेरे से हाथी तथा बाघ को मारने में प्रयुक्त किये जाने वाले ट्रेप व फंदे भी जब्त किये गये।

सामान्य वन मंडल बेलगाँव कर्नाटक द्वारा स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स के सहयोग से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। एक अन्य अपराधी चीका पहले भी मध्य प्रदेश में बाघ के शिकार में गिरफ्तार किया जा चुका है।

 

बताया जा रहा है कि उसकी अन्य वन्य जीव अपराधों में संलिप्ता के संबंध में जानकारी के लिये अन्य राज्यों से संपर्क किया जा रहा है।

 

इन्होंने कहा….

वर्षों से फरार आरोपी को कर्नाटक से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है अन्य राज्यों से जुड़े संबंधों का पता लगाया जा रहा है।

राजा खरे ,टाइगर स्ट्राइक फोर्स जबलपुर

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App