जबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

सजल जैन और विश्वास गुप्ता के ठिकानों पर ईडी की दबिश, दस्तावेजों की जांच जारी

 जबलपुर,यश भारत

 जबलपुर,यश भारत ।…दुर्ग में  रियल एस्टेट कारोबार से जुड़े सजल जैन और विश्वास गुप्ता के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार सुबह एक साथ दबिश दी। दोनों स्थानों पर ईडी की टीम दस्तावेजों और अन्य रिकॉर्ड की जांच कर रही है। कार्रवाई के बाद रियल एस्टेट कारोबार से जुड़े पुराने मामलों और कथित वित्तीय लेनदेन को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। बताया जाता है कि सजल जैन और विश्वास गुप्ता के ठिकानों पर पूर्व में एसीबी की कार्रवाई भी हो चुकी है। अब ईडी की ताजा कार्रवाई के बाद पुराने मामलों से इसके संभावित संबंधों को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, ईडी की ओर से अभी तक आधिकारिक तौर पर यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि मौजूदा कार्रवाई किस मामले या किस वित्तीय जांच के सिलसिले में की जा रही है। ईडी की टीम दोनों ठिकानों पर संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज, कारोबारी रिकॉर्ड, वित्तीय लेनदेन और अन्य महत्वपूर्ण कागजात खंगाल रही है। इसके साथ ही मोबाइल, कंप्यूटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में मौजूद डिजिटल रिकॉर्ड की भी जांच किए जाने की संभावना है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button