भोपालमध्य प्रदेश

CSP पूजा पांडेय पर लगा 3 करोड़ की हवाला लूट का आरोप! 11 पुलिसकर्मियों पर डकैती का केस, CSP गिरफ्तार

आधे-आधे के बंटवारे में 25 लाख की गड़बड़ी से खुली पोल

CSP पूजा पांडेय पर लगा 3 करोड़ की हवाला लूट का आरोप! 11 पुलिसकर्मियों पर डकैती का केस, CSP गिरफ्तार

आधे-आधे के बंटवारे में 25 लाख की गड़बड़ी से खुली पोल
​ भोपाल, यशभारत।​ मध्यप्रदेश पुलिस की एक महिला अधिकारी, सीएसपी पूजा पांडेय, इन दिनों ₹3 करोड़ के हवाला लूट मामले को लेकर प्रदेश भर में सुर्खियों में हैं। सिवनी जिले में पदस्थ CSP पांडेय, उनके अधीन एक टीआई (थाना प्रभारी) और 10 अन्य पुलिसकर्मियों पर हवाला कारोबारियों से लगभग ₹2.96 करोड़ छीनने (लूटने) का गंभीर आरोप लगा है। इस मामले में पुलिस ने अपने ही विभाग के 11 लोगों पर डकैती और अपहरण की धाराओं में FIR दर्ज की है, और CSP पूजा पांडेय को गिरफ्तार कर लिया गया है।

​क्या है मामला?
​8-9 अक्टूबर की रात को CSP पूजा पांडेय को मुखबिर से कटनी के हवाला कारोबारियों (सोहन परमार, इरफान पठान और शेख मुख्तार) के बड़ी रकम लेकर महाराष्ट्र जाने की सूचना मिली। CSP ने अपने अधीनस्थ पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर लखनवाड़ा थाने की सीमा में इनकी क्रेटा कार को रुकवाया और जबरन ₹2.96 करोड़ छीन लिए।

50-50 के फॉर्मूले पर बिगड़ी बात
​आरोपों के अनुसार, लूट के बाद CSP ने कारोबारियों से ’50-50′ के फॉर्मूले पर समझौता कर लिया। पुलिस ने ₹2.96 करोड़ के आधे, यानी ₹1.48 करोड़ रखे और बाकी रकम कारोबारियों को लौटा दी।
​हालांकि, गाड़ी में पैसे गिनने पर कारोबारियों को पता चला कि उनकी रकम में ₹25 लाख कम हैं। इस हेराफेरी से नाराज होकर, उन्होंने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क किया, लेकिन वहां से उन्हें भगा दिया गया। इसके बाद हवाला ऑपरेटरों ने सीधे पुलिस के आला अफसरों और सिवनी कोतवाली थाने में ₹2.96 करोड़ की पूरी लूट की शिकायत दर्ज करा दी।

​पुलिस पर बड़ी कार्रवाई
​मामले की गंभीरता को देखते हुए आईजी प्रमोद वर्मा ने तुरंत संज्ञान लिया। CSP पूजा पांडेय, बंडोल के टीआई अर्पित भैरम समेत 11 पुलिसकर्मियों को तत्काल सस्पेंड कर दिया गया।

जांच जबलपुर के एएसपी जितेंद्र सिंह को सौंपी गई। शुरुआत में हवाला कारोबारियों पर भी संगठित अपराध की धाराओं में मामला दर्ज किया गया। ​हालांकि, 13 अक्टूबर को आईजी के हस्तक्षेप के बाद, पुलिस महकमे पर ‘दागियों’ को बचाने की चर्चाओं के बीच, आखिरकार CSP पूजा पांडेय समेत 11 पुलिसकर्मियों पर डकैती और अपहरण जैसी संगीन धाराओं में FIR दर्ज की गई और CSP को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल 6 पुलिसकर्मी अभी भी फरार बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button