जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य
युवक ने लगाई फांसी, सिविल लाईन थाना क्षेत्र अंतर्गत समीक्षा टाउन का मामला

जबलपुर यशभारत। सिविल लाइन थाना अंतर्गत समीक्षा टाउन में रहने वाले एक 20 वर्ष के युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपनी कब्जे में लेकर पंचनामा कार्यवाही करने के उपरांत पीएम के लिए सौंप दिया था। उठाया यह तो अभी पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हो पाया है लेकिन प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि परीक्षा परिणाम आने के बाद से वह कुछ परेशान और व्यथित था। मृतक का नाम हर्ष शर्मा बताया गया है। पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना कर रही है।







