देश

सरकारी स्कूल बंद करने में मप्र देश में सबसे आगे : पटवारी भाजपा सरकार पर शिक्षा व्यवस्था चौपट करने का आरोप, बोले- सबसे ज्यादा नुकसान कमजोर वर्ग के बच्चों का

सरकारी स्कूल बंद करने में मप्र देश में सबसे आगे : पटवारी

भाजपा सरकार पर शिक्षा व्यवस्था चौपट करने का आरोप, बोले- सबसे ज्यादा नुकसान कमजोर वर्ग के बच्चों का

भोपाल, यश भारत। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भाजपा सरकार पर मध्यप्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को कमजोर करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में प्रदेश सरकारी स्कूलों को बंद या मर्ज करने के मामले में देश में सबसे आगे है। इसका सीधा असर दलित आदिवासी पिछड़े और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों की शिक्षा पर पड़ रहा है। पटवारी ने कहा कि वर्ष 2025 26 में देशभर में 4 791 सरकारी स्कूल बंद या मर्ज किए गए इनमें अकेले मध्यप्रदेश के 2 426 स्कूल शामिल हैं। उन्होंने कहा कि यह स्थिति तब है जब पिछले तीन वर्षों में प्रदेश के शिक्षा बजट में करीब 9 हजार करोड़ रुपये की वृद्धि हुई है। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि सरकारी स्कूलों में पर्याप्त शिक्षक बेहतर अधोसंरचना और पढ़ाई का माहौल उपलब्ध नहीं कराया जाएगा तो छात्र निजी स्कूलों की ओर क्यों नहीं जाएंगे। पटवारी ने स्कूलों को बंद करने के बजाय उनकी गुणवत्ता सुधारने पर्याप्त शिक्षकों की भर्ती करने और बंद मर्ज स्कूलों की समीक्षा करने की मांग की। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य सरकारी स्कूल बंद करना नहीं उन्हें इतना बेहतर बनाना होना चाहिए कि अभिभावक निजी स्कूलों के बजाय सरकारी स्कूलों को प्राथमिकता दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button