ममता और मासूमियत का बेरहम कत्ल : जन्माष्टमी की सुबह दिल दहला देने वाली वारदात… पति ने पत्नी और बेटी की ली जान, भाई को फोन कर कहा— “मैंने दोनों को मार डाला”

रीवा ।जिले के बिछिया थाना अंतर्गत कोठी गांव में बीती रात्रि जन्माष्टमी की सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई है जहां आरोपी रविशंकर मिश्रा ने देर रात लगभग डेढ़ बजे अपनी पत्नी सुनैना मिश्रा और 16 वर्षीय मासूम बेटी खुशी मिश्रा पर मूसर से ताबड़तोड़ हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया।
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने फोन पर अपने भाई को इस जघन्य अपराध की जानकारी दी जिसके बाद भाई की सूचना पर पुलिस तुरंत हरकत में आई और आरोपी रविशंकर मिश्रा को हिरासत में ले लिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक गुरकरण सिंह, एडिशनल एसपी, सीएसपी, बिछिया थाना प्रभारी सहित फोरेंसिक और साइबर सेल की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू कर दी।आरोपी के भाई द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आरोपी की कुल छह बेटियां हैं जिनमें से तीन भोपाल में रहती हैं एक विवाहित है एक रिश्तेदार के पास देवतालाब में रहती है और सबसे छोटी बेटी मां के साथ गांव में ही रहती थी जिसकी इस वारदात में जान चली गई।पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया है और हत्या के पीछे के कारणों की गहनता से जांच की जा रही है।





