
जबलपुर, यशभारत। पनागर थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में 40 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक के भाई धर्मेंद्र सिंह ठाकुर, निवासी इंद्राना, ने पुलिस को बताया कि उसका भाई रविंद्र ठाकुर 25 अगस्त की सुबह करीब 10 बजे मोटरसाइकिल से राखी बेचने पनागर की ओर जा रहा था।
पनागर पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पुरैना के पास लोडिंग स्वराज माजदा क्रमांक एमपी 20 जेडपी 3294 के चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए रविंद्र की बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में रविंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया, जहां चोटों के कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मर्ग कायम कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।







