
जबलपुर,यशभारत। भारतीय युवा कांग्रेस ने उच्चतम न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति बी आर गवई पर हमले की कोशिश और दलितों के खिलाफ अपराध की हालिया घटनाओं को लेकर शुक्रवार को ‘आई लव अंबेडकर’ मार्च निकाला। और अम्बेडकर चौक पर पहुंचकर माल्यार्पण किया। यह प्रदर्शन दलितों पर हो रहे कथित अत्याचारों के खिलाफ भी था। कांग्रेसियों ने आरोप लगाया कि भाजपा और आरएसएस की विचारधारा समाज में नफरत फैलाती है। उन्होंने जूता फेंकने की घटना को दलित समाज का अपमान बताया।
इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि ‘आई लव अंबेडकर मार्च’ के माध्यम से कांग्रेस पार्टी यह संदेश देना चाहती है कि वह हर शोषित, वंचित और पीड़ित वर्ग के साथ खड़ी है। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का संदेश दोहराते हुए कहा कि अन्याय के खिलाफ हर कांग्रेस कार्यकर्ता संघर्षरत रहेगा।







