भोपाल

यशभारत ब्रेकिंग  : भोपाल आरक्षण केंद्र में फार्म के साथ पकड़ा गया संदिग्ध  – आरपीएफ ने की कार्रवाई आरक्षण फार्म जब्त किए

यशभारत ब्रेकिंग  : भोपाल आरक्षण केंद्र में फार्म के साथ पकड़ा गया संदिग्ध
– आरपीएफ ने की कार्रवाई आरक्षण फार्म जब्त किए
भोपाल यशभारत। भेापाल आरक्षण केंद्र पर आरक्षण फार्म के साथ एक युवक को आरपीएफ अमले ने गिरफ्तार किया है। युवक आरक्षण फार्म के जरिए टिकटों का अवैध व्यापार कर रहा था। भोपाल मंडल द्वारा रेल यात्रियों को सुगम और पारदर्शी टिकटिंग व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए आपरेशन उपलब्ध के तहत सतत निगरानी व कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में रेल सुरक्षा बल (आरपीएफ) पोस्ट भोपाल द्वारा एक संदिग्ध दलाल के विरुद्ध कार्रवाई की गई। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने बताया कि आरपीएफ निरीक्षक अवधेश कुमार, आरक्षक मनीष पुनिया और कृष्ण कुमार की टीम द्वारा आरक्षण केंद्र भोपाल में संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जा रही थी। निगरानी के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका गया, जिसने पूछताछ में अपना नाम राजेश कुशवाहा उम्र 41 वर्ष निवासी द्वारका नगर जिला भोपाल बताया।
संदिग्ध व्यक्ति के पास से एक तत्काल टिकट, गाड़ी संख्या 12642, भोपाल से नागरकोविल व 04 खाली आरक्षण फॉर्म जब्त किए गए। पूरी कार्रवाई गवाहों की उपस्थिति में की गई तथा इसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई। इसके पश्चात आरोपी और जब्त सामग्री को रेसुब पोस्ट भोपाल लाया गया। आरोपी द्वारा रेलवे आरक्षण केंद्र से टिकटों का अवैध व्यापार करना पाया गया, जिस पर उसके विरुद्ध रेल अधिनियम की धारा 143 के अंतर्गत अपराध दर्ज किया गया। उक्त प्रकरण की जांच आरपीएफ उप निरीक्षक अवधेश कुमार द्वारा की जा रही है। रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि टिकट केवल अधिकृत माध्यमों से ही लें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल आरपीएफ या रेलवे अधिकारियों को दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button