DelhiPrime Time With Ashish ShuklaUncategorizedUTTARPRADESHइंदौरउतरप्रदेशकटनीखेलग्वालियरजबलपुरटेकदेशनरसिंहपुरबिज़नेसभोपालमंडलामध्य प्रदेशमध्यप्रदेशमनोरंजन

लम्हेटा बायपास में चलती कार बनी आग का गोला, परिवार बाल-बाल बचा

धुआं उठते ही चालक ने रोकी कार, सभी सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाला; देखते ही देखते पूरी कार जलकर खाक

जबलपुर, यश भारत। लम्हेटा बायपास पर मंगलवार देर रात एक चलती कार अचानक आग की चपेट में आ गई। कार में परिवार के सदस्य सवार थे और सभी सुरक्षित लौट रहे थे। इसी दौरान कार से अचानक धुआं उठता देखकर चालक ने तत्काल गाड़ी सड़क किनारे रोक दी। चालक ने बिना देर किए कार में सवार परिवार के सभी सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। उनके बाहर निकलते ही कार में तेजी से आग फैल गई। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया और वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। गनीमत रही कि हादसे में किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई और कोई जनहानि नहीं हुई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कार में आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना तिलवारा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button