भोपाल में पाकिस्तानी फेयरनेस क्रीम की बिक्री पर सख्ती , बाजार से हटेगी प्रतिबंधित क्रीम, सप्लाई चेन की होगी जांच

भोपाल में पाकिस्तानी फेयरनेस क्रीम की बिक्री पर सख्ती
बाजार से हटेगी प्रतिबंधित क्रीम, सप्लाई चेन की होगी जांच
भोपाल,यश भारत। शहर में पाकिस्तानी फेयरनेस क्रीम की खुलेआम बिक्री के मामले में मंत्री विश्वास सारंग ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने प्रशासन को मामले में कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। सारंग ने कहा कि महाराष्ट्र में इस क्रीम पर प्रतिबंध लगाया जा चुका है। इसके बावजूद भोपाल के बाजारों में इसकी बिक्री गंभीर मामला है। मंत्री ने स्पष्ट किया कि भोपाल में भी इस क्रीम को बाजार से हटाया जाएगा। साथ ही इसकी सप्लाई चेन की पूरी जानकारी जुटाई जाएगी। जांच के जरिए यह पता लगाया जाएगा कि प्रतिबंधित उत्पाद बाजार तक कैसे पहुंच रहा है और इसकी आपूर्ति किन माध्यमों से की जा रही है। उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि मामले की गंभीरता से जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाए ताकि प्रतिबंधित उत्पाद की बिक्री पर रोक लगाई जा सके।







