वर्षा का तांडव , 65 फ़ीसदी कोटा पूरा; मुख्यालय से अनेक ग्रामों का संपर्क टूटा

वर्षा का तांडव , 65 फ़ीसदी कोटा पूरा; मुख्यालय से अनेक ग्रामों का संपर्क टूटा
मंडला।मंडला में लगातार बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है जिसके चलते अनेकों ग्रामों का सम्पर्क टूट चुका है। जिले में लगातार हो रही बारिश का असर समान्य जनजीवन पर दिखाई दे रहा है मां नर्मदा सहित सहायक नदी नालों बाढ़ के चलते अनेक ग्रामों का सम्पर्क जिला मुख्यालय से लगभग टूट गया है

जिले में जारी मानसूनी वर्षा के बीच कुल 5143.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। जिले की तहसीलों के आधार पर औसत वर्षा
862.7 मिमी रही है। जिले की सामान्य वार्षिक औसत वर्षा 1326.2 मिमी है, जिसके मुकाबले अब तक 65.05 प्रतिशत वर्षा दर्ज की जा चुकी है।
भू-संसाधन प्रबंधन कार्यालय की दैनिक वर्षा रिपोर्ट के अनुसार, 21 अगस्त को जिले में कुल 398.4 मिमी तथा औसतन 66.4 मिमी वर्षा दर्ज हुई। तहसीलवार वर्षा में मंडला में 60.2 मिमी, नैनपुर में 20.2 मिमी, बिछिया में 61.8 मिमी, निवास में 77.7 मिमी, घुघरी में 78.1 मिमी तथा नारायणगंज में सर्वाधिक 100.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
1 जून 2026 से अब तक तहसीलवार औसत वर्षा मंडला में 846.3 मिमी, नैनपुर में 796.4 मिमी, बिछिया में 871.3 मिमी, निवास में 792.2 मिमी, घुघरी में 921.1 मिमी तथा नारायणगंज में 916.1 मिमी दर्ज की गई है। पिछले वर्ष इसी अवधि में जिले की औसत वर्षा 1254.3 मिमी थी। इस वर्ष पिछले वर्ष की तुलना में वर्षा में 31.2 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है।







