Top-5Yash Bharat Exclusiveकटनीजबलपुरदेशनरसिंहपुरभोपालमंडलामध्यप्रदेशमुख्य ख़बरेंमुंबईशिक्षा

यश भारत ब्रेकिंग….उखरी चौक पर लिटिल वर्ल्ड स्कूल बस ने महिला को कुचला, मौके पर मौत.. देखें वीडियो

स्कूल बस MP 20 PA 1092 से हुआ हादसा

जबलपुर। मंगलवार दोपहर उखरी चौक पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 30 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ, जब गोहलपुर निवासी अलका पांडे उखरी चौक से गुजर रही थीं। इसी दौरान लिटिल वर्ल्ड स्कूल की स्कूल बस क्रमांक MP 20 PA 1092 वहां पहुंची और महिला को टक्कर मारते हुए उसके ऊपर से निकल गई।
टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला की मौके पर ही मृत्यु हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

हादसे के बाद सबसे बड़ा सवाल स्कूल बसों की रफ्तार को लेकर खड़ा हो रहा है। स्कूल बसों में बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए वाहन चलाने में विशेष सावधानी और नियंत्रित गति की अपेक्षा की जाती है। इसके बावजूद शहर की सड़कों पर कई स्कूल बसों के तेज गति से दौड़ने की शिकायतें सामने आती रही हैं। उखरी चौक की इस घटना ने एक बार फिर स्कूल बसों की रफ्तार, ड्राइवरों की निगरानी और बच्चों के साथ-साथ सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button