भोपालमध्य प्रदेशमध्यप्रदेश

भोपाल में 25 नवंबर से 20 दिन तक ट्रैफिक डायवर्ट , मेट्रो निर्माण के चलते रोशनपुरा से राजभवन तक बदलेगा रूट, दोपहिया और चारपहिया वाहनों को मिलेगी अनुमति

भोपाल में 25 नवंबर से 20 दिन तक ट्रैफिक डायवर्ट

मेट्रो निर्माण के चलते रोशनपुरा से राजभवन तक बदलेगा रूट, दोपहिया और चारपहिया वाहनों को मिलेगी अनुमति

भोपाल,यश भारत। राजधानी में मेट्रो रेल निर्माण कार्य के चलते 25 नवंबर से रोशनपुरा चौराहे से राजभवन तिराहे तक यातायात व्यवस्था में बदलाव किया जाएगा। पहले चरण में इस मार्ग पर निर्माण कार्य होने के कारण अगले 20 दिनों तक वाहन चालकों को वैकल्पिक रास्तों से गुजरना होगा।

यह रहेगा नया रूट प्लान

रोशनपुरा से राजभवन (गांधी पार्क तिराहा) जाने वाले वाहन बाणगंगा चौराहा, केएन प्रधान तिराहा और मछलीघर होकर जा सकेंगे। वहीं, लिंक रोड-1 से आने वाले वाहन अंकुर स्कूल, रमेश टेलर और नरेश बटन भंडार के रास्ते रोशनपुरा पहुंच सकेंगे। विधानसभा, मंत्रालय और बिड़ला मंदिर जाने वाले वाहनों को एमएल रेस्ट हाउस, मालवीय नगर तिराहा, गांधी पार्क तिराहा और मछलीघर होकर जाना होगा। मार्ग संकरा होने के कारण यहां केवल दोपहिया और चारपहिया वाहनों को अनुमति रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button