भोपाल

पत्नी को डराने गले में फंदा बांधा, फांसी लगने से गई एडवोकेट की जान -मर्ग कायम कर जांच में जुटी पुलिस

पत्नी को डराने गले में फंदा बांधा, फांसी लगने से गई एडवोकेट की जान
-मर्ग कायम कर जांच में जुटी पुलिस
भोपाल, यशभारत।
कटरा हिल्स इलाके में शराब पीने की बात को लेकर पत्नी से हुए विवाद के दौरान एडवोकेट ने डराने के लिए अपने गले में फंदा बांध लिया, लेकिन इससे पहले पत्नी कुछ समय पाती और एडवोकेट संभल पाते गले में बंधा फंदा मौत का कारण बन गया। आनन-फानन में एडवोकेट को एम्स ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
थाना पुलिस के मुताबिक सेंचुरियन स्कॉय कॉलोनी निवासी राजेन्द्र मैथिल पुत्र किशोरी लाल(50) एडवोकेट थे। बीती रात वह काम से लौटते वक्त शराब के नशे में घर पहुंचे थे। इसी बात को लेकर उनका अपनी पत्नी से विवाद हो गया। विवाद होता देख उन्होंने अपनी पत्नी को डराने के लिए आत्महत्या की धमकी देते हुए गले में फंदा बांध लिया। इससे पहले की वह संभल पाते गले में फंदा कस गया। तभी पत्नी ने उन्हें छटपटाते हुए देख पड़ोसी राजेन्द्र मिश्रा को बुलाया और उन्हें फंदे से उतार कर एम्स पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आज पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

हाथेली पर सुसाइड नोट लिखकर विवाहिता ने फांसी लगाई-
निशातपुरा थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने अपनी हथेली पर सुसाइड नोट लिखने के बाद फांसी लगाकर जान दे दी। एसआई अजय यादव ने बताया कि दुर्गा नगर करोंद निवासी स्वाती राजपूत पति राहुल राजपूत(27) गृहणी थी। करीब नौ साल पहले उसकी और राहुल की शादी हुई थी। कल स्वाती ने अपने घर में दुपट्टे का फंदा बांध कर फांसी लगा ली। घटना का पता चलते पर भतीजे ने उसे फंदा काट कर नीचे उतारा और एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचा। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव बरामद किया। पुलिस को मृतका की हथेली पर एक सुसाइड नोट लिखा मिला है, जिसमें उसने लिखा है कि मेरे घरवालों, किसी की कोई गलती नहीं है। मैं अपनी मर्जी से जान दे रही हूं। पुलिस ने मर्ग कायम कर पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों के बयानों के बाद ही आत्महत्या के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

सडक़ हादसे में घायल युवक ने दमतोड़ा-
छोला मंदिर थाना पुलिस ने बताया कि दयाराम गुर्जर पुत्र बाबूलाल(30) बाइक से दूध बेचने का काम करता था। गत 19 जुलाई को वह दूध बेचने निकला था। तभी अयोध्या बायपास स्थित सीएनजी पंप के पास उसकी बाइक और एक स्कूटी में आमने-सामने की भिड़त हो गई। इस हादसे में दयाराम गंभीर रूप से घायल हुआ था, वहीं स्कूटी सवार युवक को भी चोट आई थी। हादसे के बाद घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां पर उपचार के दौरान दयाराम की कल मौत हो गई। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button