जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

हार्ट अटैक नहीं टीकू तलसानिया को आया ब्रेन स्ट्रोक, पत्नी ने बताया कल रात क्या हुआ था

Tiku Talsania Health Update by Wife: अभिनेता टीकू तलसानिया ( Tiku Talsania) की हेल्थ पर नई अपडेट सामने आई है। एक्टर की पत्नी ने बताया है कि उन्हें हार्ट अटैक नहीं ब्रेन स्ट्रोक हुआ है। मीडिया से बातचीत करते हुए टीकू की पत्नी ने उनकी हेल्थ पर अपडेट दिया है। कुछ समय पहले खबर आई थी कि टिकू को हार्ट अटैक आया था जिस वजह से उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया। आइए बताते हैं क्या हुआ था कल रात टीकु तलसानिया( Tiku Talsania) की पत्नी दीप्ति तलसानिया( Deepti Talsania) ने एनडीटीवी से बातचीत के दौरान बताया कि उन्हें हार्ट अटैक नहीं बल्कि ब्रेन स्ट्रोक हुआ है। एक्टर बीती रात फिल्म की स्क्रीनिंग पर गए थे जहां अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। करीब 8 बजे उनकी तबीयत खराब होने लगी और उलटियां भी शुरू हो गई थी। रात को ही उन्हें कोकिला बेन अस्पताल में एडमिट कराया गया था। हालांकि अभी तक उनकी तबीयत कैसी है यह पता नहीं चला है।

WhatsApp Icon Join Youtube Channel

बताते चले कि टिकू तलसानिया की उम्र 70 वर्ष है। उनके परिवार में एक बेटी , बेटा और पत्नी है। टिकू की बेटी शिखा तलसानिया भी एक एक्ट्रेस है। टीकु हिन्दी सिनेमा के पॉपुलर कलाकार हैं जिनकी फिल्में आज भी लोग देखना पसंद करते हैं। तबीयत खराब होने की खबर से फैंस हताश हैं और उनके ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button