जबलपुरभोपालमध्य प्रदेश

कांग्रेस ; अभियान डोनेट फार देश को प्रदेशभर में लागू किया जाएगा

आनलाइन क्राउडफंडिंग अभियान डोनेट फार देश को प्रदेशभर में लागू किया जाएगा। सभी जिला और ब्लाक कांग्रेस इकाइयां इसमें सहभागिता करेंगी। मध्‍य प्रदेश के सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों को 1380 रुपये का योगदान अनिवार्य रूप से देना होगा।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव सिंह ने प्रदेश के सभी जिला, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष, विधायक, प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी, निर्वाचित जनप्रतिनिधि, अखिल भारतीय कांग्रेस एवं प्रदेश कांग्रेस के प्रतिनिधि, मोर्चा संगठनों के अध्यक्ष को पत्र जारी कर अभियान में सहभागिता सुनिश्चित के लिए कहा है।

Yash Bharat

Editor With मीडिया के क्षेत्र में करीब 5 साल का अनुभव प्राप्त है। Yash Bharat न्यूज पेपर से करियर की शुरुआत की, जहां 1 साल कंटेंट राइटिंग और पेज डिजाइनिंग पर काम किया। यहां बिजनेस, ऑटो, नेशनल और इंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button