भोपालमध्यप्रदेश

शोरूम की दीवार ढहने से मजदूर की मौत

 शोरूम की दीवार ढहने से मजदूर की  मौत

भोपाल, यश भारत।  राजधानी के परवलिया सड़क थाना क्षेत्र अंतर्गत शनिवार की सुबह एक ऐसा हादसा हुआ, जिसने निर्माण स्थलों पर सुरक्षा के दावों की कलई खोलकर रख दी है। शोरूम में काम कर रहे 45 वर्षीय मजदूर रतन सिसोदिया की दीवार मलबे में दबने से मौत हो गई। इस घटना ने एक बार फिर लेबर सेफ्टी और ठेकेदारों की घोर लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे रतन सिसोदिया होंडा शोरूम के निर्माण स्थल पर अपनी रोजी-रोटी कमाने के लिए काम कर रहे थे। वे अपनी ड्यूटी में तल्लीन थे कि अचानक तेज आवाज के साथ निर्माणाधीन दीवार भरभराकर गिर पड़ी। जब तक कोई कुछ समझ पाता या बचाव कार्य शुरू होता, तब तक रतन मलबे के भारी मलबे के नीचे पूरी तरह दब चुके थे।

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी के बीच किसी तरह मलबे को हटाकर घायल मजदूर को तुरंत नजदीकी व गंभीर हालत में हमीदिया अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी और इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही परवलिया सड़क थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि दीवार आखिर किन परिस्थितियों में गिरी और इसके पीछे किसकी लापरवाही थी। जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की बात कही जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button