भोपाल

उड़ीसा से लाते थे गांजे की खेप, भोपाल और विदिशा में करते थे सप्लाई 

उड़ीसा से लाते थे गांजे की खेप, भोपाल और विदिशा में करते थे सप्लाई
भोपाल यशभारत। थाना अयोध्यानगर पुलिस ने दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपियों से 1.5 किलो गांजा जब्त किया गया है साथ ही बाइक भी बरामद की गई है। आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ है कि वे उड़ीसा से गांजे की खेप लेकर आते थे और भोपाल विदिशा में खपाते थे। भोपाल रहकर गांजे की तस्करी कर रहे थे। पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्ति और अवैध मादक पदार्थों के तस्करों पर सख्त कार्रवाई के लिए पुलिस आयुक्त हरिनारायणाचारी मिश्र एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अवधेश गोस्वामी द्वारा लगातार निर्देश जारी किए जा रहे हैं। पुलिस टीम द्वारा मुखबिर से सूचना पर मिनाल गेट नं. 05 के पास 02 गांजा तस्करों को पकडा। जिनके कब्जे से एक मोटरसायकिल तथा 1.5 किलोग्राम गांजा कीमती करीबन 1.5 लाख रुपए का जब्त किया गया। आरोपियों ने पुछताछ में नाम राहूल विश्वकर्मा पुत्र प्रहलाद सिंह विश्वकर्मा उम्र 24 साल नि. वार्ड नं. 06 बहलोद बायपास रोड गंजबासौदा जिला विदिशा हाल पता डबल डीपी के पास सुभाष कालोनी थाना अशोकागार्डन भोपाल तथा 02. गौतम जैन पुत्र सुरेन्द्र जैन उम्र 19 साल नि. म.न. 03, विजय नगर चांदबड सेमरा गेट सिकन्दरी सराय थाना स्टेशन बजरिया भोपाल बताया। पुलिस रिमांड लेकर आरोपियों से पुछताछ की गई । आरोपी ने बताया कि वह लोग उडीसा राज्य से ट्रेन से जाकर गांजा खरीद लाते थे और भोपाल विदिशा में उक्त गांजा खपाते थे। आरोपियों ने गांजा तस्करी कर कमाए पैसों से एक बाइक खरीदना भी बताया। पूछताछ में एक अन्य साथी संजू परिहार उर्फ कुणाल निवासी विदिशा जो हाल में भोपाल में ही किराये से रहता है, के साथ उडीसा जाकर गांजा खरीद कर लाना और भोपाल, विदिशा में पुडिया बनाकर पीने वालो को बेचने की जानकारी सामने आई है। आरोपी संजू फिलहाल फरार हो गया है जिसकी तलाश जारी है।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button