भोपालमध्य प्रदेशमध्यप्रदेश

शिक्षक भर्ती का विवाद पहुंचा सत्ता के दरबार, नियमों की व्याख्या पर अभ्यर्थियों ने खोला मोर्चा , सोनम दांगी के मामले ने पकड़ा तूल, नियम 49 और 12.7 के बीच फंसा योग्यता का सवाल; मुख्यमंत्री तक पहुंची अभ्यर्थियों की आवाज

शिक्षक भर्ती का विवाद पहुंचा सत्ता के दरबार, नियमों की व्याख्या पर अभ्यर्थियों ने खोला मोर्चा

सोनम दांगी के मामले ने पकड़ा तूल, नियम 49 और 12.7 के बीच फंसा योग्यता का सवाल; मुख्यमंत्री तक पहुंची अभ्यर्थियों की आवाज

भोपाल, यश भारत। मध्यप्रदेश की प्राथमिक शिक्षक भर्ती 2025-26 अब केवल चयन प्रक्रिया तक सीमित नहीं रह गई है  बल्कि नियमों की व्याख्या और अभ्यर्थियों के भविष्य को लेकर बड़ा मुद्दा बनती जा रही है। सोनम दांगी से जुड़े मामले ने भर्ती प्रक्रिया में पात्रता निर्धारण और दस्तावेज सत्यापन की व्यवस्था पर नई बहस छेड़ दी है। दरअसल  प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा की नियम पुस्तिका के प्रावधान 12.7 और विभागीय नियम 49 को लेकर अभ्यर्थियों के बीच असमंजस की स्थिति है। एक ओर आवेदन की अंतिम तिथि तक निर्धारित व्यावसायिक योग्यता पूरी होने की शर्त का हवाला दिया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर अभ्यर्थी नियम 49 के तहत शैक्षणिक योग्यता और परीक्षा के अंतिम वर्ष में प्रवेश से संबंधित प्रावधानों पर स्पष्ट जवाब मांग रहे हैं।

इस मामले में DPI आयुक्त के स्पष्टीकरण को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। अभ्यर्थियों का कहना है कि दोनों नियमों की संयुक्त रूप से व्याख्या कर स्थिति स्पष्ट की जानी चाहिए, ताकि किसी पात्र उम्मीदवार का भविष्य प्रभावित न हो।

मामले ने तब राजनीतिक हलचल भी पैदा कर दी, जब एक युवती वेश बदलकर भाजपा कार्यकर्ता के रूप में पार्टी की बैठक में पहुंची और मुख्यमंत्री से अपनी बात रखने की इच्छा जताई। मुख्यमंत्री ने बैठक रोककर उसकी बात सुनी। अब निगाहें सरकार और शिक्षा विभाग के अगले कदम पर हैं। अभ्यर्थियों को उम्मीद है कि नियमों की स्पष्टता के साथ उन्हें न्याय मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button