भोपालमध्य प्रदेशराज्य

सफेदपोशों की नगरी में किसकी चल रही यह बड़ा सवाल – मोदी के दौरे के बाद बदलेंगी क्या कुर्सियां

सफेदपोशों की नगरी में किसकी चल रही यह बड़ा सवाल – मोदी के दौरे के बाद बदलेंगी क्या कुर्सियां

भोपाल यशभारत। प्रदेश की दशा और दिशा तय करने वाली राजधानी खुद ही हमेशा निश्चिंतता में नहीं रहती है। यह स्थिति प्रशासनिक अमले की है। सत्ता का केंद्र कहां है किसकी कितनी चल रही है। किसको कितनी तवज्जो मिल रही यह चर्चा हमेशा सफेद पोशों के बीच होती रहती है। आलम यह है कि अब उनकी चल रही है, अब इनकी चल रही है। इसी में भोपाल का दिन कटता है। सत्ता का केंद्र कहां है, कहां जाएगा इसी को लेकर कयासों का दौर जारी है। हाल ही में यह तय माना जा रहा था कि प्रदेश के साथ खासतौर पर प्रशासनिक सर्जरी भोपाल में बड़े पैमाने में होने वाली है, किंतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से यह संभव नहीं हो पाई। अब यह भी तय नहीं है कि बाकई प्रशासनिक सर्जरी होगी की नहीं। लोकतांत्रिक जमाने में राजधानी में पदस्थ होना काफी महत्वपूर्ण होता है। एक उम्र तक आईएएस और आईपीएस अधिकारी फील्ड में रहने के लिए काफी कवायद करते हैं। पदोन्नति के साथ जब भोपाल ठिकाना तय हो जाता है तब यह मंशा रहती है कि भोपाल के महत्वपूर्ण पदों पर रहकर प्रदेश के हित में अच्छे निर्णय ले सकें। इन महत्वपूर्ण पदों पर बैठने के लिए राजनैतिक पहुंच की सख्त जरूरत पड़ती है। इन परिस्थितियों के चलत अपनी कार्यप्रणाली को अधिकारी हमेशा मजबूत रखना चाहता हैं। जिससे जिस उद्देश्य से वे आम नागरिकों को राहत भरे निर्णय दे सके। सत्ता का केंद्र तो एक ही जगह होता है लेकिन उसकी शाखाएं बहुत सारी जगह होती हैं। इन शाखाओं का अपना अपना महत्व है। महत्व के तहत ही कुर्सी को सलाम होता है। सलाम और जी सर के बीच पदों पर बैठने का रस्साकशी का दौर आम चलन में है। वर्तमान में प्रशासनिक सर्जरी को लेकर काफी चर्चा है। जिनकी सत्ता में थोड़ी भी चहलकदमी है वे दावे के साथ ही कि यहां से वहां, वहां से यहां वो पहुंचने वाले हैं। वो पहुंचे ना पहुंचे लेकिन जो पद पर बैठे हैं वे परेशान हो रहे हैं। बहरहाल राजनीतिक पंडितों का मानना है कि यही तो लोकतंत्र की खूबसूरती है कि सबको काम करने का मौका मिलता है। अब देखना यह है कि मोदी जी के जाने के बाद प्रशासनिक सर्जरी किस स्तर की होती है। हालांकि बीते लंबे समय से जा कयास लगाए जा रहे हैं , कि इस बार होने वाली बड़ी प्रशासनिक सर्जरी में मंत्रालय से लेकर राजधानी के प्रदेश स्तरीय कई कार्यालयों में विभाग प्रमुखों से लेकर संचालक स्तर तक के अफसरों के प्रभार बदले जाएंगे। मैदानी स्तर पर भी होंगे बदलाव इस प्रशासनिक सर्जरी के जरिये दो साल से अधिक एक ही जिले में तैनात अधिकारियों के ट्रांसफर किये जायेंगे। जिसमे पुलिस अधीक्षक, कलेक्टर, स्मार्ट।सिटी, जनपद पंचायत सीईओ, कलेक्टर, संभाग कमिश्नर और आबकारी आयुक्त शामिल है। इसक साथ ही मुरैना, भिंड, धार, सीधी, पन्ना, निवाड़ी,और छिंदवाड़ा जिले के कलेक्टर भी बदले जा सकते है। इसी तरह से ग्वालियर, छतरपुर, कटनी, टीकमगढ़, नर्मदापुरम और सिंगरौली जिले में पदस्थ सीईओ भी बदले जायेंगे। इसी के साथ चार जोनों के आईजी और आधा दर्जन डीआईजी और धार, छतरपुर, नर्मदापुरम, हरदा, रीवा, सीधी, सिंगरौली, बैतूल, शाजापुर,अगर मालवा, मुरैना जिले के पुलिस अधीक्षक सहित भोपाल इंदौर कमिश्नरी में पदस्थ जोन डीसीपी और देहात इंदौर, भोपाल में पदस्थ पुलिस अधीक्षक भी जायेंगे बदले। जो संभाग आयुक्त बदले जाने हैं उनमें उज्जैन, सागर,चंबल और इंदौर शामिल है। ऐसे में इन अफसरों की निगाहें भी भोपाल के शक्ति केन्द्रों पर लगी हुई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button