देशमध्य प्रदेशराज्य

राज्यसभा उम्मीदवार को लेकर सस्पेंस कायम

छगन भुजबल के नाम पर चर्चा तेज, सुनेत्रा पवार ने दिया बड़ा बयान

राज्यसभा उम्मीदवार को लेकर सस्पेंस कायम

छगन भुजबल के नाम पर चर्चा तेज, सुनेत्रा पवार ने दिया बड़ा बयान

मुंबई, यशभारत। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) की राज्यसभा की एक सीट को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। वरिष्ठ नेता छगन भुजबल के नाम की चर्चा ने सियासी माहौल को और गर्म कर दिया है। हालांकि, उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने साफ कहा है कि अभी किसी भी नाम पर अंतिम फैसला नहीं हुआ है और सभी संभावित उम्मीदवारों पर विचार किया जा रहा है।
मीडिया से बातचीत में सुनेत्रा पवार ने कहा कि पार्टी में उम्मीदवार चयन की प्रक्रिया सामूहिक रूप से की जाती है। उन्होंने बताया कि इच्छुक सभी नेताओं के नामों पर चर्चा चल रही है और अंतिम नाम आज शाम या फिर कल तक सामने आ जाएगा। भुजबल के नाम पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने स्पष्ट कहा कि अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि उनका नाम फाइनल है या नहीं।
इसी दौरान सुनेत्रा पवार ने बारामती क्षेत्र में हुए नुकसान का भी जायजा लिया। हाल ही में आए वादली वारे और ओलावृष्टि से कई इलाकों में किसानों की फसलें बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। उन्होंने मालवाडी सहित कई गांवों का दौरा कर खेतों में जाकर सीधे किसानों से बातचीत की और नुकसान की स्थिति देखी।
उन्होंने अधिकारियों को तुरंत पंचनामा करने के निर्देश दिए, ताकि प्रभावित किसानों को जल्द से जल्द मुआवजा दिया जा सके। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार की ओर से सभी पीड़ित किसानों को उचित सहायता प्रदान की जाएगी।
इस आपदा में कई घरों और पशुओं का भी नुकसान हुआ है। प्रशासन के अनुसार चार गांवों में बड़े पैमाने पर कृषि क्षति दर्ज की गई है। सुनेत्रा पवार ने मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें आर्थिक सहायता भी प्रदान की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button