सड़क पर पड़े थे बिजली के तार,बाइक सवार गिरा : गंभीर हालत में जबलपुर रेफर

सिवनी यश भारत | जिले के किंदरई थाना अंतर्गत धनवाही के समीप शाम के समय एक हादसा हो गया। जहां सड़क पर पड़े बिजली के तारो में फसकर एक व्यक्ति गंभीर घायल हो गया। जिसे प्रथमिक उपचार के बाद मेडिकल कालेज जबलपुर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार एक व्यकि बाइक में कहीं जा रहा था जब वह किंदरई थाना के अंतर्गत धनवाही गांव के समीप पहुंचा। तो सड़क में गिरा बिजली के तार पर फसने से बाइक फिसल गई। और बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की जानकारी प्रत्यक्ष दर्शियों ने पुलिस और 108 वाहन में दी। जिसके बाद घायल व्यक्ति को एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज के लिए लाया गया। जहां डॉक्टर ने गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज जबलपुर रेफर कर दिया। जिस जगह यह हादसा हुआ वहां लोगो का आना-जाना अधिक होता है। यदि हादसे के समय अन्य वाहन आते होते तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस घटनाक्रम की जांच कर रही है। किंदरई थाना प्रभारी जी.एस. राजपूत ने बताया कि रास्ते मे पड़े तार के कारण एक बाइक सवार के घायल होने की जानकारी मिली थी। घायल को प्राथमिकता उपचार के बाद जबलपुर रेफर किया किया गया है। फिलहाल जांच की जा रही है।