इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

आर्थिक तंगी ने खत्म किया परिवार : पति-पत्नी ने पहले बच्चों को मारा फिर झूले थे फंदे पर

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के एक लॉज में 4 लोगों की लाश मिलने के मामले में बड़ी बात सामने आई है। आशंका है कि पति पत्नी ने पहले 2 बच्चों को जहर देकर मारा था। इसके बाद फंदे पर झूल गए थे। अब परिजनों से पूछताछ में यह पता चला है कि पति-पत्नी ने आर्थिक तंगी से तंग आकर पूरा परिवार ही खत्म कर दिया। युवक ने मौत से पहले आखिरी बार अपने बहन से बात किया था। तब उसने कहा था कि अभी हम लोग सो रहे हैं कि बात में बात करेंगे।

गुरुवार रात को शहर के बस्तर लॉज में रायपुर के रहने वाले जितेंद्र देवांगन(35), सविता देवांगन(33), केवल उर्फ टुकटुक(7) और मोक्षिता उर्फ गुनगुन(4) की लाश मिली थी। मौत के पहले परिवार एक होटल में कुछ खाने के लिए गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button