महाकौशल खेल रत्न समारोह शुक्रवार को, परमवीर चक्र विजेता योगेंद्र यादव होंगे मुख्य अतिथि
महाकौशल क्रीड़ा परिषद पिछले 25 वर्षों से लगातार यह आयोजन कर रही है।

महाकौशल खेल रत्न समारोह शुक्रवार को, परमवीर चक्र विजेता योगेंद्र यादव होंगे मुख्य अतिथि
जबलपुर में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर शुक्रवार को शाम मानस भवन में महाकौशल क्रीड़ा परिषद द्वारा भव्य खेल रत्न सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन में क्षेत्र के उत्कृष्ट खिलाड़ियों और कोचों को सम्मानित किया जाएगा।
जबलपुर के अरविंद होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में परिषद के पदाधिकारियों ने जानकारी दी कि समारोह में परमवीर चक्र विजेता योगेंद्र यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके साथ ही हॉकी के ओलंपियन जलालुद्दीन और लेफ्टिनेंट जनरल शेखावत भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

महाकौशल क्रीड़ा परिषद पिछले 25 वर्षों से लगातार यह आयोजन कर रही है। हर वर्ष हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती को खेल जगत एक उत्सव के रूप में मनाता है। समारोह में विभिन्न खेलों के चयनित खिलाड़ियों, कोचों और खेल संगठनों के प्रतिनिधियों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम शुक्रवार को शाम 6 बजे मानस भवन में प्रारंभ होगा।







