मोटापे के खिलाफ प्रोमो रन और वृक्षारोपण अभियान
सूर्या हाफ मैराथन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए आयोजन

मोटापे के खिलाफ प्रोमो रन और वृक्षारोपण अभियान
सूर्या हाफ मैराथन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए आयोजन
जबलपुर, यश भारत।मुख्यालय मध्य भारत एरिया के तत्वावधान में आगामी 16 नवंबर 2025 को संस्कारधानी में होने वाले सूर्या हाफ मैराथन के तीसरे संस्करण के प्रति जागरूकता एवं उत्साह बढ़ाने के उद्देश्य से एंटी-ओबेसिटी प्रोमो रन और वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। प्रोमो रन का शुभारंभ कोबरा ग्राउंड से लेफ्टिनेंट जनरल पी एस शेखावत, जनरल अफ्सर कमांडिंग, मध्य भारत एरिया और श्रीमती राजलक्ष्मी शेखावत, अध्यक्षा, परिवार कल्याण संगठन, मध्य भारत एरिया
द्वारा झंडी दिखाकर किया गया।
प्रोमो रन में 3 और 5 कि.मी की दौड़ शामिल की गयी। 3 कि.मी की दौड़ में महिलाओं और स्कूली बच्चों ने भाग लिया। जबकि 5 कि.मी दौड़ में सैन्य अधिकारियों, जवानों, अग्निवीरों और एन सी सी कैडेट्स शामिल थे। आयोजन में 1500 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। यह प्रोमो रन कोबरा ग्राउंड से शुरू होकर होशियार सिंह द्वार, समन्वय चौक, शौर्य स्थल, टैगोर गार्डन और सदर बाजार होते हुए वापिस कोबरा ग्राउंड में समाप्त हुई। प्रोमो रन के पश्चात जबलपुर के भैरों ताल लेक में वृक्षारोपण अभियान चलाया गया, जिसमे विभिन्न प्रकार के छायादार एवं फलदार पौधे लगाए गए। पौधरोपण के साथ इनकी देखभाल और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी निभाने का संकल्प दिलाया गया। इस अवसर पर जनरल शेखावत ने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य मोटापे के विरुद्ध जागरूकता, फिटनेस, एकता और पर्यावरण के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना है तथा फ्टि इंडिया स्वस्थ भारत के संदेश को सशक्त बनाना है। आगे कहा कि फिटनेस केवल एक लक्ष्य नहीं, बल्कि सैनिक जीवन का संस्कार है। ऐसी गतिविधियाँ युवा पीढ़ी को अनुशासन, सामूहिकता और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा देती हैं।







