भोपाल

33.61 लाख का माल खरीदने के बाद चम्पत हुआ दुकानदार  -छोटे भाई समेत तीन अन्य लोगों के नाम से खोल रखीं थी दुकानें

33.61 लाख का माल खरीदने के बाद चम्पत हुआ दुकानदार
-छोटे भाई समेत तीन अन्य लोगों के नाम से खोल रखीं थी दुकानें
भोपाल यशभारत।
राजधानरी के अवधपुरी, अयोध्या नगर समेत अन्य स्थानों पर एक जालसाज दुकानदार ने अपने छोटे भाई व अन्य तीन लोगों के नाम पर गुमास्ता देकर दुकान खोल ली। इसके बाद एक कंपनी से आटा, मसाले व अन्य घरेलू उत्पाद उधारी में लेकर बेचना शुरू कर दिया। जब चारों दुकानों पर कंपनी की उधारी 33.61 हजार रूपए हो गई तो आरोपी सभी दुकानों में ताला डालकर चम्पत हो गया। आरोपी ने कंपनी के माल सप्लाई ऐजेंट की मदद से कंपनी को लाखों का चूना लगाया। अवधपुरी थाना पुलिस ने श्किायत जांच के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ अमानत में खयानत का केस दर्ज किया है।
एसआई रामदेनी राय ने बताया कि बाबडिय़ा कलॉ शाहपुरा निवासी विकास सवानी पुत्र इंद्रकुमार(45) विहान इंटरप्रॉइजेज नाम से आटा, मसाला समेत अन्य घरेलू उत्पाद मार्केट में बेचते हैं। उनकी कंपनी के सभी उत्पादों को दुकानों तक सप्लाई करने व कलेक्शन का काम मनीष चौरसिया करता है। उनकी कंपनी से अयोध्या नगर बायपास स्थित राहुल इंटरप्राइजेज का मालिक दुकानदार राहुल ठाकुर भी माल खरीदता था। जब राहुल पर कंपनी का लाखों रूपए उधार हो गया तो उसने अपनी दुकान बंद कर दी। इसके बाद आरोपी राहुल ठाकुर ने अवधपुरी थाना क्षेत्र में स्वास्तिक इंटरप्राइजेज, कोकता में नेशनल इंटरप्राइजेज ओर अयोध्या बायपास में अपने छोटे भाई के नाम से दीपक ट्रेडर्स नाम से दुकानों खोल ली। आरोपी ने सभी तीन दुकानों को खोलने के लिए गुमास्ता भी लिया, जो छोटे भाई समेत अन्य लोगों के नाम पर जारी हुआ था। इस बात की जानकारी कंपनी के ऐजेंट मनीष चौरसिया को भी थी। 24 जुलाई 2024 से अब तक राहुल ठाकुर की डिमांड पर विहान इंटरप्राइजेज का एजेंट मनीष चौरसिया उसे लगातार उधारी पर माल सप्लाई करता रहा। जिससे चारों दुकानों पर कुल 33 लाख 61 हजार रूपए की उधारी हो गई। इसके बाद आरोपी राहुल ठाकुर सभी दुकानों में ताला डालकर फरार हो गया। घटना का पता चलने पर कंपनी के सीईओ विकास सवानी ने मामले की शिकायत अवधपुरी थाना में की थी। जिसकी जांच के बाद पुलिस ने आरोपी राहुल ठाकुर और मनीष चौरसिया के खिलाफ अमानत में खयानत का केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button